फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   run for unity

रन फार यूनिटी के जरिए दिया एकता का संदेश

Sat, 31 Oct 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 31 Oct 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
run for unity
लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती नगर की संस्थाओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


मथुरा मार्ग वात्सल्य ग्राम स्थित समविद् गुरुकुलम में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लौहपुरुष के व्यक्तित्व को याद करते हुए रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया। रैली संविद् गुरुकुलम् से शुरू होकर मथुरा-वृंदावन मार्ग से होती हुई वात्सल्य ग्राम के मुख्य गेट पर पहुंची।
विज्ञापन


इसमें शामिल छात्राएं भारत माता का जयघोष करते चल रहीं थीं। रैली का नेतृत्व साध्वी ऋतंभरा ने किया। इस अवसर पर सुमन, विभोर प्रकाशम आदि उपस्थित रहे।

ब्राह्मण महासभा की ओर से कैंप कार्यालय पर गोविंद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तोताराम उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा था। कार्यक्रम में सुरेशचंद्र शर्मा, ब्रजमोहन खांडाल, रमेशचंद्र गौतम, राधाकृष्ण पाठक, कौशल किशोर, नंदकुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरानगर कालोनी स्थित नारायण प्रोगेस पब्लिक स्कूल में बच्चों को लौहपरुष के जीवन चरित्र से परिचित कराया गया। इस अवसर पर इंदर बघेल, माधुरी त्रिपाठी, सीमा लायक, ज्योति मिश्रा, कमलेश सिंह, राधिका शमा आदि उपस्थित रहे।


वृंदावन जन सेवा समिति की ओर से ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में हुए जयंती समारोह में सरदार पटेल को नमन किया गया। आचार्य अतुलकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर बिहारीलाल वशिष्ठ, बालकृष्ण गौतम, देवेंद्र शर्मा, अशोक गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed