फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rumors spread that Saint Sharananand of Ramanreti Ashram is missing

UP: चेन्नई के शिव मंदिर में साधना कर रहे थे संत शरणानंद, मथुरा में उड़ गई लापता होने की अफवाह

Tue, 13 Aug 2024 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

रमणरेती आश्रम के संत शरणानंद के लापता होने की अफवाह उड़ी तो पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। पुलिस के अधिकारी तत्काल ही आश्रम पहुंचे। वहां से जानकारी मिली की संत चेन्नई के शिव मंदिर में साधना कर रहे हैं। जिसके बाद राहत की सांस ली। 
 

विज्ञापन
Rumors spread that Saint Sharananand of Ramanreti Ashram is missing
संत पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में उदासीन संप्रदाय के महावन स्थित रमणरेती आश्रम के संत पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद के लापता होने की सोमवार को अफवाह उड़ गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को एक ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। पुलिस ने आश्रम जाकर जानकारी की तो पता लगा वह चेन्नई के शिव मंदिर में साधना को गए हैं। इस पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कार्ष्णि उदासीन आश्रम रमणरेती महावन के ट्रस्टी गोविंदानंद महाराज और हरदेवा नंद महाराज ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि संत पीठाधीश्वर शरणानंद महाराज रमणरेती आश्रम से तिरुपति बालाजी गए। वहां उन्होंने बाल दान किए। इसके बाद वह चेन्नई के शिव मंदिर में साधना को गए हैं। बकायदा शरणानंद महाराज के फोटो आदि भी वहां से मंगवाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा, उनके संगठन की जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा व अन्य ने ज्ञापन देकर शरणानंद महाराज के लापता होने की जानकारी दी थी। डीएम ने बताया कि आश्रम की ओर से शरणानंद महाराज के चेन्नई में होने का दावा करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed