{"_id":"6846fb54b81bff59460c576a","slug":"ruckus-after-animal-body-parts-were-found-in-drain-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: नाले में जानवरों के अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश...होटल संचालक की गिरफ्तारी की मांग, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: नाले में जानवरों के अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश...होटल संचालक की गिरफ्तारी की मांग, जमकर किया हंगामा
Mon, 09 Jun 2025 08:50 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:50 PM IST
सार
आक्रोशित लोग होटल स्वामी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने सोमवार को नाले की सफाई में जानवरों के अवशेष निकले। इसकी जानकारी हिंदूवादी नेताओं को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने होटल स्वामी पर जानवरों के कटान का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। साथ ही होटल स्वामी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जानवरों के अवशेष जांच के लिए वेटरनेरी कॉलेज की लैब भेजे हैं।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सौंख रोड पर नगर निगम द्वारा नाले की सफाई की जा रही है। सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब एक होटल के सामने नाले की सफाई में जानवरों के अवशेष मिले। जानकारी होते ही मौके पर हिंदूवादी नेता और गोरक्षक पहुंच गए।

पुलिस को सूचना हुई तो सीओ सिटी भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर, कृष्णा नगर चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हिंदूवादी नेताओं ने मौके पर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। वह होटल स्वामी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
एसपी सिटी ने राजीव कुमार सिंह बताया कि जिस स्थान पर जानवरों के अवशेष मिले हैं, वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर नाले में जानवरों के अवशेष कहां से और कैसे आए। यदि इसमें होटल स्वामी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फिजा को बिगाड़ने की कर रहे कोशिश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि जिले में लगातार ऐसे मामले हो रहे हैं। गोवर्धन में भी गोवंश के अवशेष मिलना, नवनीत नगर स्थित महादेव मंदिर के सामने मलवा फेंकना और अब सोमवार को होटल के सामने नाले से जानवरों के अवशेष मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि कुछ लोग जिले की शांत फिंजा को बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि पुलिस ने कार्रवाई में कोताही बरती तो परिषद आंदोलन करेगी।