{"_id":"6a36e4225517e6aa9e0f7017","slug":"rs-205-lakh-withdrawn-from-ashram-managers-account-mathura-news-c-161-1-mt11010-103193-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आश्रम संचालक के खाते से 2.05 लाख रुपये निकाले, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आश्रम संचालक के खाते से 2.05 लाख रुपये निकाले, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। मारुति नगर स्थित एक आश्रम संचालक के बैंक खाते से 2,05,900 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्राथमिकी के अनुसार, राम झरोखा आश्रम के संचालक बालक दास ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की वृंदावन शाखा में है। वे भजन-पूजन एवं आश्रम संचालन का कार्य करते हैं तथा फोन-पे, गूगल-पे, एटीएम अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से लेनदेन नहीं करते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके आश्रम में रहने वाला राहुल दुबे निवासी कंजेला, जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) कभी-कभी उनका मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था।
18 मई को बैंक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से विभिन्न किस्तों में कुल 2,05,900 रुपये निकाले जा चुके हैं। जांच करने पर उन्हें जानकारी मिली कि ऐप के माध्यम से 29 अगस्त 2025 से 18 मई 2026 के बीच यह रकम निकाली है। बालक दास ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 9 जून 2026 को भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।