फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rose Day: This is not a rose but my devotion

रोज डे: यह गुलाब नहीं मेरा भक्ति भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rose Day: This is not a rose but my devotion
हाथ में गुलाब लिए हिमाचल प्रदेश की श्रद्धालु नीता
वृंदावन (मथुरा)। प्रेम के सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक की शुक्रवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन रोज डे मनाया गया। अपनी भक्ति का इजहार करने के लिए श्रद्धालु अपने आराध्य के पास भी आते हैं। इस भक्ति प्रेम की भावना से बांकेबिहारी मंदिर भी अछूता नहीं रहा। यहां कई युवतियों और महिलाओं के हाथ में गुलाब के फूल नजर आए।
विज्ञापन


प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में रोज डे के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जुटने लगे। महिलाएं विशेष रूप से सज-धजकर गुलाब के फूल लेकर मंदिर पहुंचीं। ठाकुरजी के समक्ष गुलाब अर्पित कर बोलीं, यह गुलाब नहीं मेरा भक्ति भाव है। उन्होंने मनोकामना मांगी और अपनी श्रद्धा प्रकट की।
विज्ञापन



भक्ति में छिपा प्रेम का अनूठा संदेश
रोज डे आमतौर पर युवा प्रेमी जोड़ों के लिए खास दिन माना जाता है, लेकिन वृंदावन में इसका स्वरूप बिल्कुल अलग और आध्यात्मिक रहा। भक्तों ने गुलाब के फूलों के माध्यम से ठाकुरजी के प्रति अपने पवित्र प्रेम और समर्पण को अभिव्यक्त किया। अलीगढ़ से दर्शन करने आईं करुणा सिंह का कहना था कि रोज डे पर प्रेम जताने का यह सबसे पवित्र तरीका है। ठाकुरजी ही हमारे सच्चे प्रेम के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके चरणों में गुलाब अर्पित कर आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है। राधा दामोदर मंदिर पहुंचीं कविता चौधरी का कहना था कि प्रभु से उनका अद्भुत रिश्ता है। वह हर त्योहार अपने आराध्य श्रीकृष्ण के साथ मनाती हैं। रोज डे तो आज है लेकिन वह तो चाहती हैं कि प्रभु के लिए हर रोज गुलाब लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed