फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ropeway in mathura

चित्रकूट के बाद अब मथुरा में रोप-वे की तैयारी, जल्द शुरू हो सकता है काम

Tue, 18 Jun 2019 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
ropeway in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
भगवान श्रीराम के वनवास दौरान विश्राम स्थली रही चित्रकूट के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की लीला भूमि बरसाना में रोप-वे तैयार होने जा रहा है। इसके लिए पर्यावरण संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिल चुकी है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जमीन भी हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान चित्रकूट, विध्यांचल पर्वत और मथुरा स्थित बरसाना की पहाड़ियों पर रोप-वे बनाने की योजना तैयार की गई थी। पर्यावरण संबंधी स्वीकृति के लिए यह योजना मथुरा में उलझ गई। संबंधित कंपनी ने मथुरा को छोड़कर चित्रकूट को प्राथमिकता प्रदान की।
विज्ञापन


विध्यांचल पर्वत पर भी काम शुरू कर दिया। चित्रकूट में भी रोप-वे तैयार हो चुका है। अब मथुरा ने रोप-वे के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर कर ली हैं। सिर्फ वन संबंधी जमीन का हस्तांतरण होना बाकी रह गया है, जिसके जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में हस्तांतरित हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने भी चित्रकूट के बाद अब मथुरा में काम करने की तैयारी कर ली है। ट्रिपल-पी मॉडल पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें बरसाना की पहाड़ियों पर श्रीजी के दर्शन को भक्त रोप-वे से पहुंचेंगे।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि अब अगले माह इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। संभावना है कि अगले साल मथुरा में रोप-वे चलने लगेगा। इससे ब्रज में पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।

रोप-वे से तय होगा 200 मीटर का सफर
बरसाना में 350 सीढ़ियों से श्रीजी मंदिर तक पहुंचने वाले राधारानी के भक्त अगले वर्ष रोप-वे से 200 मीटर के सफर का लुत्फ उठाएंगे। ट्रिपल-पी मॉडल के इस प्रोजेक्ट पर करीब 15 से 20 करोड़ की लागत आ रही है। यह प्रोजेक्ट मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed