फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robber held gun and did disco on DJ in terahvin of Tau In Mathura

शर्मनाक वाकया: लुटेरे ने ताऊ की तेरहवीं में लगवाया डीजे, तमंचा लेकर जमकर किया डिस्को; कई राउंड फायर भी झोंके

Mon, 11 Mar 2024 11:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 11:06 PM IST
सार

तेरहवीं पर तमंचे के साथ डिस्कों करने वाले लुटेरे व उसके भाई पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल वह फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
robber held gun and did disco on DJ in terahvin of Tau In Mathura
ताऊ की तेरहवीं में डीजे पर तमंचा लेकर डांस करता लुटेरा - फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाकया घटित हुआ। यहां एक लुटेरे ने अपने अविवाहित ताऊ की तेरहवीं में तमंचा लेकर चचेरे भाई के साथ डीजे पर जमकर डांस किया। इस दौरान कई राउंड फायर भी किए। लुटेरे को ताऊ के हिस्से की सात बीघा जमीन मिलने की खुशी थी। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


मामला हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मौरा का है। सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो वायरल हुआ। इस पर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि गांव में एक तेरहवीं संस्कार दो दिन पहले आयोजित था। इसी गांव के रहने वाले पुराने अपराधी एवं लुटेरे जयदेव गुर्जर के अविवाहित ताऊ की मृत्यु हुई थी। 
विज्ञापन


तेहरवीं वाले दिन डीजे पर अर्धनग्न होकर जयदेव व उसके चचेरे भाई विशाल ने अपने साथियों के साथ जमकर डांस किया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार इसकी जांच कराई। वीडियो 10 सेकंड का है। इसमें दो युवक नाचते व तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने फायरिंग करते दोनों युवकों को चिन्हित कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

सीओ के अनुसार जयदेव गुर्जर आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट सहित अन्य मामलों में पांच मुकदमे पंजीकृत हैं। दूसरे आरोपी की पहचान विशाल के तौर पर हुई है, जो कि इसका चचेरा भाई है। हाईवे थाने में दोनों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed