{"_id":"685d9da406310dcb92092cfc","slug":"roadways-drivers-and-conductors-will-be-seen-in-uniform-at-the-mudia-fair-mathura-news-c-369-1-mt11008-131686-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुड़िया मेले में वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज के चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुड़िया मेले में वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज के चालक-परिचालक
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में इस बार परिवहन निगम के चालक-परिचालक वर्दी पहने नजर आएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालु भीड़ में चालक-परिचालक को आसानी से पहचान लें। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों को पत्र जारी करके मेले के दौरान वर्दी पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिपो से वर्तमान में 160 बसें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। इसमें तैनात चालक-परिचालकों को वर्दी के लिए रुपये उनके खाते में भेज दिए गए थे। अगर वह ड्रेस नहीं पहनते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुड़िया मेले में रोडवेज की 1000 बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें 7 रोडवेज परिक्षेत्र से आएंगी। इस बसों में तैनात चालक-परिचालको को परिवहन निगम की वर्दी पहनकर बस चालने के निर्देश दिए गए हैं। बिना वर्दी के कोई कोई भी चालक बस की स्टेयरिंग पर नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। लगातार निरीक्षण टीमें बसों की चेकिंग करेंगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों को पहले ही इस बारे में स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें किसी ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।
यह है चालक व परिचालकों का ड्रेस कोड
चालक: खाकी पैंट-शर्ट, काले जूते, बैज व नेम-प्लेट।
परिचालक: लाइट ग्रे-पैंट-शर्ट, काले जूते व नेम प्लेट।
ड्रेस कोड का पालन न करने पर यह है जुर्माना
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बिना ड्रेस के चालक व परिचालकों के मिलने पर जुर्माने का प्रावधान है। प्रथम बार 50 रुपये, द्वितीय बार 250 रुपये व तृतीय बार बिना ड्रेस के मिलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूले जाने के निर्देश हैं। इसके बारे में सभी चालक-परिचालकों को बता दिया गया है।