{"_id":"69e533e6cdb23404770571e7","slug":"roadways-buses-using-flyover-drivers-acting-arbitrarily-mathura-news-c-412-1-mt21004-7249-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फ्लाईओवर से गुजर रहीं रोडवेज बसें, चालक-परिचालक कर रहे मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फ्लाईओवर से गुजर रहीं रोडवेज बसें, चालक-परिचालक कर रहे मनमानी
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। यूपी रोडवेज के चालक और परिचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी मथुरा डिपो की बसें यात्रियों को बीच रास्ते में ही छोड़ रही हैं। जैंत और चौमुहां जैसे प्रमुख स्टॉपेज पर बसें रुकने के बजाय सीधे फ्लाईओवर से गुजर रही हैं।
शनिवार शाम 4 बजे मथुरा से कोसीकलां जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 78 जेएल 8041 गोवर्धन चौराहे से चली। जैंत जाने के लिए खड़े यात्रियों ने जब बस को हाथ देकर रुकने का इशारा किया, तो परिचालक ने यात्रियों को बैठाने से इनकार कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि परिचालक ने उन पर जैंत के बजाय सीधे चौमुहां का टिकट लेने का दबाव बनाया।
विवाद तब और बढ़ गया जब चौमुहां के यात्रियों को बस स्टाफ ने सर्विस रोड पर उतारने के बजाय फ्लाईओवर के ऊपर उतार दिया। इसके चलते बुजुर्गों और महिलाओं को फ्लाईओवर से पैदल नीचे उतरना पड़ा। पूर्व में यात्री जितेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, जिसके बाद एआरएम ने लिखित आदेश जारी किए थे कि सभी बसें फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाएंगी। स्टॉपेज पर रुकेंगी।
विज्ञापन
दैनिक यात्री विवेक कुशवाह, लवकेश सिंह, विनोद कुमार वार्ष्णेय और द्वारिकाधीश यादव समेत कई ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि चालक-परिचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। बसों का संचालन अनिवार्य रूप से सर्विस रोड से सुनिश्चित कराया जाए।