फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways bus drivers and conductors will do duty wearing uniform only in Mathura

Mathura: ड्रेस पहनकर ड्यूटी करेंगे रोडवेज बस के चालक-परिचालक, उलंघन पर नहीं कर पाएंगे ड्यूटी

Wed, 17 Jan 2024 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 06:38 PM IST
सार

मथुरा में रोडवेज बस के चालक-परिचालक ड्रेस पहनकर ड्यूटी करेंगे। उलंघन पर ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Roadways bus drivers and conductors will do duty wearing uniform only in Mathura
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में परिवहन निगम की बसों पर तैनात चालक-परिचालक अब ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करेंगे। मंत्रालय से जारी आदेश का मथुरा डिपो पर सख्ती के साथ पालन करवाया जा रहा है। मथुरा डिपो की बसों पर तैनात चालक-परिचालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन


चालक-परिचालकों को बस में सवार होने से पहले ड्रेस पहननी होगी। तभी उन्हें ड्यूटी करने दी जाएगी। डिपो की सभी बसों पर तैनात चालकों-परिचालकों के बीच ड्रेस का वितरण कर दिया गया है। चालक के लिए विभाग द्वारा खाकी ड्रेस और परिचालक के लिए स्लेटी रंग की वर्दी निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चालक-परिचालक ड्रेस पहन रहे हैं या नहीं। इसकी जानकारी करने के लिए रूट पर आकस्मिक चेकिंग की जाएगी। जो भी चालक-परिचालक ड्रेस पहने नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed