{"_id":"5ef5ee868ebc3e43067a6c09","slug":"roadways-bus-driver-condector-no-come-office-mathura-mathura-news-agr447795745","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस आने से कतरा रहे रोडवेज के चालक-परिचालक और स्टाफ..........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस आने से कतरा रहे रोडवेज के चालक-परिचालक और स्टाफ..........
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दो परिचालक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से रोडवेज में खलबली मच गई है। तीन दिन से चालक, परिचालक और स्टाफ डर के कारण ड्यूटी पर आने से कतरा रहा है। इससे रोडवेज को बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। फिलहाल अनुबंधित बसों का सहारा लेना पड़ा है।
रोडवेज के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बसों के चालक और परिचालकों के कोरोना टेस्ट कराए। करीब 30 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। इनमें से दो परिचालकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो रोडवेज में खलबली मच गई। इसके चलते तीन दिन से अधिकतर चालक, परिचालक और स्टाफ छुट्टी पर चला गया है।
कोरोना के डर के कारण छुट्टी पर चले जाने से रोडवेज बसों के संचालन में दिक्कत खड़ी हो गई है। हालांकि एआरएम ने अनुबंधित बसों का सहारा लिया है। एआरएम ने बताया कि रोडवेज में 600 का स्टाफ है। करीब 370 चालक और परिचालकों के सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
निगम की बसों के पहिए थमे, 15 अनुबंधित बसें दौड़ार्इं
मथुरा। परिवहन निगम की 23 जून से पहले 35 बसों का संचालन हो रहा था। कोरोना पॉजिटिव मिलने के चलते तीन दिन से बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है। एआरएम ने ऐसे हालात देखते हुए 15 अनुबंधित बसें लगाई है। निगम की 15 बसों के पहिए थमने से काफी घाटा हो रहा है।