{"_id":"69e703221cda70d49a0b452f","slug":"roadways-bus-crashes-into-parked-dumper-on-highway-18-passengers-injured-in-major-accident-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, भीषण हादसे में 18 यात्री घायल, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, भीषण हादसे में 18 यात्री घायल, कई गंभीर
Tue, 21 Apr 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:24 AM IST
सार
दिल्ली-आगरा हाईवे पर चौमुहां के पास खड़े डंपर से यूपी रोडवेज बस की टक्कर में 18 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना जैत क्षेत्र के चौमुहां स्थित शिवा ढाबा के पास दिल्ली से इटावा जा रही एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से जा घुसी गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में जा घुसी।
हादसे में बस चालक सत्यवीर सिंह सहित कुल 18 यात्री गंभीर और सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो मुख्य रूप से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और शाहजहाँपुर के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही जैत पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तुरंत सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल, वृन्दावन में भर्ती कराया गया।