फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   road, damage, vyapari, mathura

मथुरा की जर्जर सड़कों से व्यापार पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव

Mon, 17 Aug 2020 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
road, damage, vyapari, mathura
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समन्वय समिति की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें मथुरा की बदहाल सड़कों की स्थिति से व्यापार पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव पर मंथन हुआ। आए दिन हो रही दुर्घटाओं के लिए भी जर्जर सड़कों को जिम्मेदार बताया गया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मथुरा शहर की जर्जर सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि व्यापारी व आम व्यक्ति कोरोना महामारी से पहले से ही दुखी है, अब सड़कों को खोदकर जल्द ना बनाना पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि आज शहर की हर सड़क को खोद कर रख दिया है। कहीं पानी की लाइन डाली जा रही है, तो कहीं सीवर के लिए सड़क खोदी गई है। सड़कों को खोदे महीनों बीत गए, लेकिन उन्हें ठीक करने के बारे में प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

बैठक में नगर महामंत्री अंशुल अग्रवाल, नगर सह महामंत्री सचिन अरोड़ा, नगर कोषाध्यक्ष देवेंद्र मित्तल, नगर उपाध्यक्ष राजेश गोयल, गिरधारी लाल अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, नगर संगठन मंत्री नरेश शर्मा बब्बू ,वरिष्ठ म्र ताराचंद्र अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, युवा के नगर अध्यक्ष तुलसी गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed