{"_id":"5f118c788ebc3e63653d35c3","slug":"road-accident-on-express-way-mathura-mathura-news-agr450771533","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर पलटी मेटाडोर, आठ मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर पलटी मेटाडोर, आठ मजदूर घायल
विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर पलटी मेटाडोर।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को आगरा से नोएडा की ओर जा रहे मध्यप्रदेश के मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप मेटाडोर चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के गांव छिपरी निवासी भगवती, सोनू, विजय, आशीष, राहुल, छोटू, विमल एवं कांशीराम सहित एक दर्जन मजदूर कामधंधे के लिए यमुना एक्सप्रेसवे होकर नोएडा जा रहे थे। थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 118 के निकट चालक को झपकी आ गई।
इससे मेटाडोर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। मजदूरों में चीख पुकार मच गई। आठ घायलों को पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया। वहीं पलटी मेटाडोर को क्रेन की मदद से किनारे खड़ा कराकर आवागमन को सुचारु कराया।