फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD District President welcomed by office-bearers in Baldev

Mathura News: रालोद जिलाध्यक्ष का बलदेव में पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
RLD District President welcomed by office-bearers in Baldev
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख का बलदेव विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. रामरसपाल सिंह पौनिया कि जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह जनप्रिय, सरल, संवेदनशील और संघर्षशील नेतृत्व का प्रतीक हैं। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में उनकी सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता होगी। युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़कर संगठन विस्तार और राजग सरकार को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी को जन-जन की आवाज बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, बाबूलाल प्रमुख, मंडल अध्यक्ष कुंवर चंद्र रावत, सुरेश भगत, देवराज चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भिक्की प्रधान, रामधन गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, प्रतीक भरंगर, चंद्रभान कुंतल, सुखपाल चौधरी, नीरज सोलंकी, जितेंद्र प्रजापति, रणवीर प्रधान, रोहित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed