{"_id":"6a5a7b14289ca28a230fba44","slug":"risk-of-skin-infections-rises-due-to-bites-monsoon-insects-mathura-news-c-369-1-mt11002-149534-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाती कीड़ों के काटने से बढ़ा त्वचा संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाती कीड़ों के काटने से बढ़ा त्वचा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
मथुरा। वातावरण में बढ़ी नमी के बीच बरसाती कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। कीड़ों के काटने से लोगों में त्वचा संबंधी संक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं। शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने, खुजली और सूजन की समस्या लेकर 50 से 60 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि बरसात के मौसम में त्वचा को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है। कीड़े के काटने पर प्रभावित स्थान को खुजलाने से बचना चाहिए।
अधिक खुजली, सूजन या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। चिकित्सकों ने लोगों को घर और आसपास पानी जमा न होने देने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।