फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rishabh's last rites were performed at Dhruv Ghat.

Mathura News: ऋषभ का ध्रुव घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rishabh's last rites were performed at Dhruv Ghat.
मथुरा। बलदेव के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले बांदा के रहने वाले ऋषभ विश्वकर्मा (16) की डीएनए रिपोर्ट से शिनाख्त के बाद परिजन ने नम आंखों से ध्रुव घाट पर अंतिम संस्कार किया। इसके बाद यमुना में अस्थियां विसर्जित कर दीं। परिजन का मानना है कि पावन भूमि में अंतिम संस्कार होने से ऋषभ की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

बांदा के थाना जसपुरा गांव रैपुरा निवासी ऋषभ विश्वकर्मा और उनके पिता देवराज 16 दिसंबर को कानपुर से दिल्ली अपने परिवार के पास जा रहे थे। दोनों काम की तलाश में दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन बलदेव क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। ऋषभ व देवराज दर्जनभर गाड़ियों में लगी आग की चपेट में आ गए। ऋषभ की मौके पर ही मौत गई, जबकि देवराज गंभीर रूप घायल हो गए। वर्तमान में उनका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ऋषभ के अवशेष लेने मथुरा पहुंचे ताऊ राजीव शर्मा ने बताया कि देवराज का 45 फीसदी शरीर झुलस गया है। वह गंभीर घायल हैं। वहीं ऋषभ के अवशेष मिलने के बाद उन्होंने यहीं अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। राजीव शर्मा ने बताया कि घर पर कोई नहीं है, परिवार दिल्ली में किराये पर रहता है। पावन भूमि मथुरा में अंतिम संस्कार करने से ऋषभ की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed