{"_id":"6a36e8ef0df215b48f0ac12b","slug":"residents-chaitanya-vihar-anger-over-sewer-water-issues-mathura-news-c-161-1-mt11010-103188-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चैतन्य विहार में सीवर-पानी की समस्या से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चैतन्य विहार में सीवर-पानी की समस्या से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान चैतन्य विहार द्वितीय खंड के निवासियों का आक्रोश शनिवार को सड़कों पर दिखाई दिया। चैतन्य विहार आवासीय विकास समिति के तत्वावधान में बीएस धाम परिसर में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने कहा कि चैतन्य विहार द्वितीय खंड मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित एक प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनी है, जहां शिक्षित और जागरूक परिवार निवास करते हैं। लेकिन नगर निगम के अधीन आने के बाद से क्षेत्र में सफाई, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव जैसी मूलभूत सुविधाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त और जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन और शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
धरना स्थल पर पहुंचे नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराने की बात कही। वहीं अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेक्टर-3 के निवासी पंकज यादव और गौरव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की अधिकांश सीवर लाइनें चोक पड़ी हैं, जिसके कारण सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सेक्टर-2 के निवासी मनोज गौतम और शोभा वर्मा ने आरोप लगाया कि घरों में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। विधायक श्रीकांत शर्मा और नीरज शास्त्री ने बताया कि क्षेत्र की अधिकांश नालियां टूटी हुई हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं होती।
विज्ञापन
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, जीएम जलकल, जेडएसओ महेश वर्मा, जेई अभिमन्यु मौर्य, पीयूष शुक्ला, पंडित गंगाराम शर्मा, विनोद जोशी, पंडित मदन गोपाल शर्मा, विवेक शर्मा, राधा सिंह, आचार्य रविंद्र शास्त्री, आचार्य अवनीश, अनिल अग्रवाल, मुकेश गोस्वामी, राजेश खंडेलवाल, नरसिंह प्रभु, लोकेंद्र गौतम, बनवारी लाल अग्रवाल, देवाशीष पांडा, ललित अग्रवाल, विष्णु शर्मा, आदि मौजूद रहे।