फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Report negative

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

Fri, 27 Mar 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Report negative
मथुरा। बुधवार की रात कोरोना वायरस के संक्रमण की संदिग्धता के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रोगी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिससे पीड़ित और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अभी पीड़ित को आइसोलेशन में ही रखा गया है, जबकि उसके परिवार की जांच में कुछ संदिग्ध न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

23 मार्च को गुरुग्राम से लौटे मांट के गांव निवासी युवक में जुकाम, खांसी और बुखार के संक्रमण के चलते बुधवार की रात परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। जिला अस्पताल की सैंपल कलेक्शन टीम ने पीड़ित के खून के सैंपल जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजे थे। शुक्रवार को युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पीड़ित ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed