फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   REPORT

आरोपी महिला पार्षद व पति लापता, पुलिस दे रही दबिश

Sat, 18 Jul 2020 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
REPORT
मथुरा। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चलाने वाली महिला पार्षद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अलग-थलग पड़ गई है। कल तक महिला पार्षद के सुर में सुर मिलाने वाले पार्षदों ने भी साथ छोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला पार्षद के घर पर दबिश दी। पति सहित घर छोड़कर लापता है।
विज्ञापन

नगर निगम की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के न होने की बात कहते हुए वार्ड 24 की महिला पार्षद दीपिका रानी ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चला दी। चप्पल उनके निजी सचिव होशियार सिंह को लगी। नगर आयुक्त ने शहर कोतवाली में महिला पार्षद और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव ने बताया कि दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले हैं। उधर, जो भाजपा, कांग्रेस पार्षद महिला पार्षद के सुर में सुर मिला रहे थे अब वह अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद ने मदद के लिए लखनऊ की राह पकड़ी है।
विज्ञापन

जेई और अन्य अधिकारी के साथ भी हो चुकी है घटना
नगर पालिका से निगम बनने के बाद निगम के माहौल में कोई परिवर्तन नहीं आया है। निगम में कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं कई दफा हो चुकी हैं। कुछ माह पहले जलकल के एक जेई के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद सफाई के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी को सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर दो पार्षदों ने पीटा था। निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने इन मामलों में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन ने किए हाथ खड़े, रालोद ने की निंदा
भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भाजपा पार्षद द्वारा किए गए कृत्य को गलत बताया है। कहा है कि यह कृत्य अलोकतांत्रिक है और इसे संगठन द्वारा कभी भी मान्यता नहीं दी जा सकती है। वह इस संबंध में भाजपा प्रदेश संगठन को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। उधर, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में चप्पल चलने की घटना की निंदा की है। उन्होंने डीएम से इस प्रकरण में कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed