{"_id":"69c6e07e6520b07b1206d38c","slug":"real-brothers-riding-bike-seriously-injured-in-accident-mathura-news-c-412-1-mt21005-6469-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अडींग बाईपास पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में राजस्थान निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में युवकों की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सौरभ और संतोष निवासी डीग (राजस्थान) सगे भाई हैं। दोनों बाइक द्वारा किसी काम से मथुरा जा रहे थे। तभी अड़ींग बाईपास पर मथुरा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने तत्काल दोनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें भरतपुर रेफर किया गया है। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश, भोला पंडित, हुशियारी सैनी, गब्बर सैनी, मोहन सिंह और हरि सिंह ने मांग की है कि बाईपास के दोनों ओर गोल चौराहा (सर्किल) और स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।