फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Reached the temple after being pushed, only then one could see the deity

Mathura News: अन्य केंद्र धक्के खाकर पहुंचे मंदिर, तब हो पाए आराध्य के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Reached the temple after being pushed, only then one could see the deity
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रवेश के तीनों रास्तों पर दम घुटने जैसी स्थिति बनी। भीड़ में एक-दूसरे को धक्का देकर बढ़ रहे श्रद्धालुओं को मशक्कत के बाद ठाकुरजी के दर्शन हुए।
विज्ञापन

बांकेबिहारी समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन और आश्रमों में संतों का आशीर्वाद लेने आए श्रद्धालुओं की भीड़ गली-गली नजर आई। बांकेबिहारी मंदिर पर विद्यापीठ से लेकर मंदिर तक श्रद्धालु खिसक-खिसक कर आगे बढ़ते दिखे। ऐसी ही स्थिति वीआईपी रोड, हरिनिकुंज चौराहा, बनखंडी की ओर से जाने वाले रास्ते पर रही। पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा जत्था के साथ मंदिर में अंदर भेजने की व्यवस्था फेल नजर आई। भीषण गर्मी और मंदिर के अंदर घुटन के कारण कई श्रद्धालु मंदिर से निकलने के बाद बेहोशी जैसी अवस्था में दिखे। आपाधापी ऐसी रही की रैलिंग फांदकर अंदर पहुंचे बुजुर्ग और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। वृंदावन के अन्य मंदिरों राधारमण लाल, राधादामोदर, राधावल्लभ, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर में भी राधे-राधे सुनाई दी।
विज्ञापन


पहरे के बाद भी अंदर घुसे वाहन, लगा जाम
प्रवेश मार्गों पर पुलिस का पहरा था। शहर के अंदर चौराहों-तिराहों पर जवान तैनात थे। इसके बाद भी बाहरी गाड़ियां अंदर घुस गईं। चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के कारण शनिवार सुबह से रात तक जगह-जगह जाम लगा रहा। मंदिर को जाने वाले सभी मार्गों पर चार पहिया वाहनों के घुस आने से बाइक निकालना भी मुश्किल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पागल बाबा मंदिर तिराहा पर लगे बैरियर पर वाहन स्वामियों द्वारा नो एंट्री क्षेत्र में वाहन के साथ जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस जाम का कारण बनी। वात्सल्य ग्राम तक कतार लगी नजर आई। चैतन्य विहार पुल के तिराहा पर लगे जाम में बाइक सवार स्थानीयों लोगों को फंसना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई और देरी तक एक जगह खड़े होने पर धूप में शरीर जलाना पड़ा। विद्यापीठ चौराहा पर ई-रिक्शाओं के कारण पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। प्रेम मंदिर के सामने हालात और भी बदतर रहे। यहां आधी सड़क पर ठेल ढकेल वाले खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed