{"_id":"dc22c6802659e1d74f1a8eb37cf9ff00","slug":"rd-paliwal-will-be-ceo-if-braj-planning-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडी पालीवाल बने ब्रज प्लानिंग एवं डेवलपमेंट बोर्ड के सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडी पालीवाल बने ब्रज प्लानिंग एवं डेवलपमेंट बोर्ड के सीईओ
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के सीईओ के रूप में शासन ने मुख्य सचिव के चीफ स्टाफ आफीसर आरडी पालीवाल की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड भी अस्तित्व में आ गया है। संभावना है सीईओ आगामी एक-दो दिन में मथुरा आएंगे।
शासन ने ब्रज क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन किया है। इसके अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री हैं, जबकि उपाध्यक्ष मुख्य सचिव है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव के साथ कमिश्नर आगरा, डीएम मथुरा, वीसी एमवीडीए सदस्य हैं।
बुधवार को शासन ने इसके सीईओ के पद पर मुख्य सचिव के चीफ स्टाफ आफीसर आरडी पालीवाल की तैनाती कर दी है। उन्होंने बुधवार को ही लखनऊ में चार्ज भी संभाल लिया।
विज्ञापन
संभावना है कि आगामी दो-तीन दिन में उनका मथुरा दौरा हो सकता है। यह भी संभावना है कि अगले माह बोर्ड की बैठक भी हो सकती है। यह बैठक लखनऊ में होती है तो खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। सीईओ के पद पर आरडी पालीवाल की तैनाती के बाद अब जल्द ही बोर्ड की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि आरडी पालीवाल का ब्रज की संस्कृृति से पुराना नाता है। अपनी प्रशासनिक नियुक्ति के दौरान वे मथुरा जनपद में एसडीएम से लेकर एडीएम और सीडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।