{"_id":"66299eecbcb064d65c0b1b06","slug":"rates-of-plots-in-residential-projects-fixed-mathura-news-c-369-1-sagr1009-112626-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आवासीय परियोजनाओं में भूखंडों की दरें निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आवासीय परियोजनाओं में भूखंडों की दरें निर्धारित
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित हनुमत विहार और गोविंद विहार आवासीय परियोजना के लांच होने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया है। हनुमत विहार में प्लॉट खरीद के रेट साढ़े 22 हजार और गोविंद विहार में साढ़े 21 हजार प्रति वर्ग मीटर के रेट निर्धारित किए गए हैं।
2007-08 में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की वृंदावन छटीकरा रोड पर रुकमणि विहार आवासीय योजना के 16 साल बाद एमवीडीए दो आवासीय योजनाओं को धरातल पर लाया है। इसमें एक कॉलोनी छटीकरा गोवर्धन रोड पर गांव बाटी, मघेरा हनुमान मंदिर के समीप हनुमत विहार और दूसरी कॉलोनी जैत में सुनरख गांव के समीप गोविंद विहार है। इन दोनों कॉलोनियों का क्षेत्रफल 27-27 हेक्टेयर का है। इन आवासीय परियोजनाओं में विकास प्राधिकरण के भू उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई के बाद सड़क बाउंड्रीवाल आदि विकास कार्य कराए हैं। हनुमत विहार में 237 और गोविंद विहार में 119 प्लॉट तैयार कराए गए हैं। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंथन के बाद हनुमत विहार में साढ़े 22 हजार और गोविंद विहार में साढ़े 21 हजार प्रति वर्ग मीटर के रेट निर्धारित किए हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर होगा आवेदन
विप्रा की आवासीय योजनाओं में प्लॉट लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विप्रा के इस पोर्टल को एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर के तहत विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर प्लॉटों के लिए आवेदन कब प्रारंभ किए जाएं, इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
निवेश और आवास दोनों आवश्यकताओं की होगी पूर्ति
छटीकरा-गोवर्धन रोड और जैत में विकसित हो रहीं आवासीय कॉलोनियां आगरा-एनसीआर क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार हो रहीं हैं। धार्मिक पर्यटन के केंद्र वृंदावन और गोवर्धन के बीच आवासीय कॉरीडोर की संभावनाओं को तलाशने के दृष्टिगत ये दोनों कालोनियां महत्वपूर्ण हैं। स्थानीय लोगों के लिए तो यहां निवेश का अच्छा मौका होगा ही, बाहरी श्रद्धालुओं के लिए आवास का सबसे अच्छा विकल्प है। यही कारण है कि बेसब्री से लोग इस आवासीय योजनाओं का इंतजार कर रहे हैं।