{"_id":"5fb6b65d8ebc3e9b7a5c0687","slug":"rate-increase-mathura-news-agr468587095","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों का भाव पूछकर पीछे हट रहे लोग, 50 रुपये किलो बिक रहा आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों का भाव पूछकर पीछे हट रहे लोग, 50 रुपये किलो बिक रहा आलू
विज्ञापन
वृंदावन में चैतन्य विहार में बिकती सब्जी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। सर्द मौसम सभी सब्जियां अक्सर सस्ती हो जाती हैं, लेकिन इस बार आलू और प्याज के भाव सुनकर लोग इन्हें बिना लिए ही लौट रहे हैं। हालांकि बाकी सब्जियों के भाव सामान्य हैं। आलू 50 रुपये किलो के भाव में बिक रहा है तो प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है।
बृहस्पतिवार को सब्जियों के फुटकर दुकानदार सुखवीर ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान प्याज और आलू की कीमतों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। आलू का भाव 35 रुपये प्रति किलो से 50 रुपये पहुंच गया है, जबकि प्याज की कीमत में भी 10 से 15 रुपये का इजाफा हुआ है। प्याज का वर्तमान भाव 60 रुपये प्रति किलो तक है।
बैंगन और गोभी सबसे सस्ती सब्जियों में शामिल हैं, जिनकी कीमत 20 रुपये प्रति किलो है। ओमप्रकाश बताते हैं कि महंगाई के चलते दुकानदारी पर असर पड़ता है। लोग भाव देखकर वजन तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
महंगे आलू-प्याज का असर रसोई में तैयार हो रही आम आदमी की थाली पर भी पड़ रहा है। लोग चटनी से ही काम चला रहे हैं। धनियां अवश्य 20 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। हालांकि हरी मिर्च की कीमत 40 रुपये किलो की है।
सब्जी भाव पहले वर्तमान
आलू 35 50
प्याज 50 60
टमाटर 50 40
शिमला मिर्च 80 50
पत्ता गोभी 80 40
बैंगन 30 20
लौकी 30 20