{"_id":"56e5b4824f1c1bef468b4594","slug":"rasotsav-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम का भाव, मोह लिए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम का भाव, मोह लिए सभी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन में रसोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास रासेश्वर भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन की धरा पर आयोजित वृंदावन रसोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सांसद हेमामालिनी ने राधा रूप धर सांबरे को रिझाया।
राधारासबिहारी नृत्य नाटिका में हेमामालिनी ने सहकलाकारों के साथ श्रीराधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम को नृत्य की भाव-भंगिमाओं से सजीव प्रस्तुति दी, सभी मोहित हो गए।
नाट्य बिहार कला केंद्र मुंबई और कान्हा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वृंदावन रसोत्सव के दूसरे दिन रविवार को ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर के समीप पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति राधारानी के अनन्य प्रेम की रसधार प्रवाहित हुई।
विज्ञापन
शुभारंभ भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, विनीत नारायण और आचार्य अभिषेक गोस्वामी ने संयुक्त रूप से ठाकुर बांकेबिहारी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
आयोजन में सांसद हेमामालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के अप्रतिम प्रेम को अपनी नृत्यकला के माध्यम से जीवंत कर दिया।
उन्होंने अपने सह कलाकार कृष्ण बने पॉल डिसूजा के साथ झूलन लीला का भावपूर्ण मंचन किया। राधा की मनुहार करते हुए कृष्ण उन्हें झूला झुलाते नजर आए। कृष्ण चूड़ी बेचने वाले का वेश धारण कर राधा को रिझाने पहुंचे।
महारास लीला में करीब चालीस कलाकारों ने प्रस्तुति दी। एक के बाद एक कई नृत्य प्रस्तुति से श्रीराधाकृष्ण के माधुर्यमयी प्रेम को दर्शाया गया।
इसके बाद कान्हा अकादमी के कलाकारों ने होली की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। फूलों की होली के मंचन में राधा बनी हेमामालिनी और कृष्ण स्वरूप को गुलाब के फूलों से सराबोर कर दिया गया।
आयोजन में नृत्य निर्देशक भूषण लकांद्री, राघवन, संध्या, नीलाक्ष, सुखवीर, नम्रता, श्रीराम कुलकर्णी, जनार्दन शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप, प्रदीप गोस्वामी, विनोद प्रधान, अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।