{"_id":"5e07a0bd8ebc3e87fc6b8d95","slug":"rape-with-girl-when-she-throgh-the-garbage-mathura-news-agr4221952171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने गई किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने गई किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना बलदेव के एक गांव में कूड़ा डालने आंगनबाड़ी केंद्र के पास गई किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज कराने जा रही किशोरी को तमंचा दिखाकर धमकाया। 25 दिसंबर की घटना का मुकदमा शनिवार को बलदेव पुलिस ने दर्ज कर लिया।
थाना बलदेव केे एक गांव की 14 साल की किशोरी 25 दिसंबर को कूड़ा डालने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के पास गई। यहां पर गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। युवक ने शिकायत करने पर तमंचा दिखाकर धमकाया। शनिवार को पिता के संग थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को सबकुछ बताया। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक पवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पीड़िता को डाक्टरी के लिए भिजवाया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।