फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ranji player Mrityunjay gave tips to young cricketers

Mathura News: रणजी खिलाड़ी मृत्युंजय ने दिए युवा क्रिकेटरों को टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ranji player Mrityunjay gave tips to young cricketers
मथुरा। खिलाड़ियों से परिचय करते पूर्ण रणजी खिलाड़ी मृत्युंजय त्रिपाठी। - फोटो : mathura
मथुरा। रणजी खिलाड़ी और अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मृत्युंजय त्रिपाठी शनिवार को मथुरा पहुंचे। वह फिलहाल दिल्ली कैपिटल की टीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस में टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उभरते खिलाड़ियों का मैदान में प्रदर्शन देखा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि क्रिकेट में कोई शार्ट कट नहीं होता है। मेहनत करो और आगे निकलो। उनके साथ क्रिकेट खेल चुके अतुल सिंह ने कहा कि मथुरा के कई युवा क्रिकेटर बहुत प्रतिभावान हैं। इनमें गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों हैं। मैदान पर युवाओं को पसीना बहाते देखकर रणजी प्लेयर मृत्युंजय ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी और सतत मेहनत की जरूरत होती है। यहां का माहौल शानदार है।
विज्ञापन

सीईए के हेड जगदीश अग्रवाल ने कहा कि एक मार्गदर्शक के तौर पर मृत्युजंय त्रिपाठी के टिप्स बच्चों के लिए बेहद कारगर होंगे। कैलाश सोलंकी ने कहा कि मथुरा से निकले खिलाड़ी आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाएंगे। इस दौरान अजय किशोर, बांके बिहारी सारस्वत, मनोज उपाध्याय, निशा शर्मा, समीर खान, नीरज कुमार, मोहित सारस्वत, आकाश सोलंकी, मनोज बघेल, अनिल आचार्य, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed