{"_id":"5ef897278ebc3e42b9253aae","slug":"ram-mandir-rajat-shila-cutural-mathura-mathura-news-agr4480892109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर की नींव में लगेगी लीला पुरुषोत्तम की भूमि प्रदत्त शिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर की नींव में लगेगी लीला पुरुषोत्तम की भूमि प्रदत्त शिला
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए रजत शिला भिजवाते ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में गोधुलीपुरम स्थित भक्तमाल भवन में धर्म रक्षा संघ द्वारा श्रीराम मंदिर की नींव में स्थापित होने वाली रजत शिला का वेदमंत्रों की पवित्र ध्वनि के मध्य विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन करके आरती उतारी गई।
अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण सेवा संघ के संरक्षक स्वामी श्रीगोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान से ब्रजभूमि का आरंभिक काल से ही जुड़ाव रहा है। हम ब्रजवासियों का परम सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर की आधारशिला में लीला पुरुषोत्तम की भूमि से गई शिला को स्थान मिलेगा।
संस्थापक पं. चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में ब्रजमंडल और वृंदावन का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने कहा कि धर्म रक्षा संघ द्वारा रजत मंडित ब्रजरज शिला के माध्यम से हम सभी ब्रजवासियों की भावपूर्ण निष्ठा और प्रेम को प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करने का जो कार्य किया है इसके लिए ये वास्तव में धन्यवाद के पात्र हैं।
विज्ञापन
डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं अमर बिहारी पाठक ने कहा कि इस रजत शिला के साथ हम सभी ब्रजवासियों की भावना एवं भक्ति भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला में समर्पित होंगी। आगंतुक अतिथियों का स्वागत महेश बाबा महाराज एवं पं. सुरेंद्र शर्मा ने किया। संचालन जगदीश नीलम एवं धन्यवाद रमेश चंद्र विधि शास्त्री ने किया।
कार्यक्रम में पं. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सत्यभान शर्मा, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, संरक्षक आचार्य बद्रीश, संत मोहिनी शरण महाराज, डॉ. सत्यमित्रनंद महाराज, श्रीदास प्रजापति, स्वामी बनवारीलाल गौड़, मुकेश मोहन शास्त्री, सतीश चंद्र पाराशर, अशोक अज्ञ, परशुराम महिला संगठन की अध्यक्ष शशि शुक्ला, महंत घनश्याम दास, अमृतानंद महाराज, जानकी शरण झा, विनीत द्विवेदी, ब्रजेश शर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, सर्वेश तिवारी, अविनाश शर्मा मौजूद रहे।