फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ram leela mahotsava me leela ka manchan

सुनो नैया के खेवन हार, हमें जाना है पल्लीपार...

Wed, 02 Oct 2019 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ram leela mahotsava me leela ka manchan
मथुरा। श्रीराम लीला सभा द्वारा विश्राम घाट पर आयोजित केवट लीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण मां जा - फोटो : MATHURA
मथुरा। कृष्ण जन्मस्थान में रामलीला महोत्सव में मुनि वेश में प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की वनवास की सवारी प्रारंभ हुई, जो डीग गेट, चौक बाजार, होती हुई स्वामी घाट पहुंची। यहां पर निशादराज से भेंट एवं सुमन्त विदाई लीला हुई। तत्पश्चात श्रीराम, सीता, लक्ष्मण पैदल विश्राम घाट पर पहुंचे। जहां चतुर्वेद समाज द्वारा पुष्प वर्षा व प्रभु की जय-जयकार हुई। समाज की ओर से निर्मित अस्थायी मंच पर केवट लीला का भव्य मंचन हुआ।
विज्ञापन

माथुर चतुर्वेद परिषद के सदस्यों ने प्रभु की आरती उतारी। प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण विश्राम घाट से नौका में भारद्वाज ऋषि के आश्रम (बंगाली घाट) पर पहुंचे और मार्ग में ऋषि मुनियों व ग्रामवासियों से मिलने के बाद वाल्मीकि ऋषि के आश्रम (श्री रामचंद्रजी मंदिर घीया मंडी) पर पधारे। इधर, श्री जन्मस्थान पर सायं 7 बजे से दशरथ मरण व भरत आगमन की लीला का मंचन हुआ। पुत्र राम के वियोग में राजा दशरथ ने अपने प्राणों का त्याग कर दिया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद मोदी गिलट वाले , लीला में सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग, प्रदीप कुमार सर्राफ, विजय कुमार सर्राफ, शशंक पाठक, अमित भारद्वाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed