फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ram barat in mathura

शहर में निकाली भगवान श्रीराम की बरात

Sat, 31 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
ram barat in mathura
बाल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के अंतर्गत शनिवार को शहर में भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसे देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शाम सात बजे अवधपुरी से शुरू हुई श्रीराम की बरात में सबसे आगे घोड़े पर सवार ध्वज पताका लिए प्रहरी और ऊंट पर दौसा चल रहे थे। झांकियों में सर्व प्रथम भगवान गणेश और फिर उनके पीछे रामधुन के साथ बैंड, ढोल, नगाड़े आदि की मधुर धुन सुनाई दे रही थीं।
विज्ञापन


बरात में खाटू श्याम, दाऊजी महाराज, बिहारीजी, राधा-कृष्ण, भगवान विष्णु, महाकालेश्वर, महालक्ष्मी आदि की झांकियां भव्य दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। शहर के विभिन्न रास्तों से गुजर रही भगवान श्रीराम की बरात पर भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात में घोड़ों पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र और राजा दशरथ की सवारी की अपनी अलग ही आभा नजर आई।

अवधपुरी में पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग सहित हरिओम अग्रवाल, रामनरेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, कन्हैया लाल बजाज, महावीर मित्तल, नवीन मित्तल, कन्हैया लाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed