फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rally at homguard divas

‘पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला खड़ा है होमगार्ड’

Mon, 07 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 07 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
 rally at homguard divas
होमगार्ड विभाग की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया। होमगार्ड कार्यालय पर सुबह ध्वजारोहण किया गया। दोपहर को एक हजार से अधिक जवानों ने रैली निकाली। इसके बाद होमगार्डों ने यमुना के घाटों पर सफाई की।
विज्ञापन


छह दिसंबर, 1962 को भारत चीन के बीच हुई लड़ाई के बाद गृह रक्षक बल स्वयंसेवक के रूप में जरूरत महसूस होने पर होमगार्ड की स्थापना की गई। रविवार को सुबह कलक्ट्रेट स्थित होमगार्ड कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला होमगार्ड कमांडेंट महेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संगठन होमगार्ड आज प्रदेश पुलिस के साथ हर मामले में कंधे से कंधा लड़ाकर सहयोगी की भूमिका में हैं। सार्वजनिक प्रतिष्ठान से लेकर यातायात सुधार, सुरक्षा, आगजनी, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदा, देश की आंतरिक सुरक्षा में होमगार्डों की अहम भूमिका बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में वर्तमान में 1800 होमगार्ड कार्यरत हैं। इसमेें 12 कंपनी ग्रामीण और छह कंपनी होमगार्ड शहरी इलाके में सेवाएं दे रहे हैं। दोपहर 12 बजे होमगार्डों ने रैली निकाली। रैली को कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय से एडीएम प्रशासन एके अवस्थी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


रैली का भगत सिंह पार्क में समापन हुआ। इसके बाद जवान यमुना किनारे विश्रामघाट पहुंचे और घाटों की सफाई की। वापसी में राजकीय इंटर कालेज के निकट पड़ी गंदगी को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed