{"_id":"61533cb78ebc3e2be403cbb3","slug":"rajpal-kashyap-reached-to-visit-thakur-banke-bihari-temple-mathura-news-agr5094472188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंच राजपाल कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंच राजपाल कश्यप
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। मथुरा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन और न्याय यात्रा सम्मेलन सहभागिता करने आये राजपाल कश्यप ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना की।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से जनमानस बहुत त्रस्त है। दलितों और पिछड़ों के साथ अत्याचार कर उनका आरक्षण खत्म कर रही है। उज्जवला योजना के तहत सिलिंडर तो बांट दिए हैं, पर गरीब आज तक सिलिंडर नहीं भरवा पा रहा है। घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार केवल अखिलेश यादव के कामों का ही शिलान्यास कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली हो रहा है। समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी, तो मथुरा- वृंदावन में विकास कार्य कराए गए हैं। अगर 2022 में सपा की सरकार आई तो वृंदावन को फिर से ए ग्रेड नगरपालिका की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, यूथ बिग्रेड के विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व सभासद बादाम सिंह, जगदीश निषाद थे।