फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajdhani Express bus fare reduced, passenger numbers increased

Mathura News: राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया कम किया, यात्री संख्या बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express bus fare reduced, passenger numbers increased
मथुरा। नए बस अड्डे से लखनऊ के लिए संचालित राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया कम होने के बाद सवारियों की संख्या में इजाफा हो गया है। सामान्य किराया होने की वजह से अब रूट पर निकलने से पहले ही बस में यात्रियों की संख्या पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया ज्यादा होने की वजह से यात्रियों की संख्या में कमी हो गई थी। घाटा होते देख विभागीय अधिकारियों ने अब एक्सप्रेस बस सेवा का किराया घटाकर सामान्य बस की तरह 597 रुपये कर दिया। किराया कम होने के बाद बस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पहले मथुरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस बस सेवा का किराया 648 रुपये था। नए बस अड्डे से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा की दो बसें संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन


दोनों बसें मथुरा से लखनऊ तक जाती हैं। केवल आगरा में ही ठहराव है। इस वजह से इसे एक्सप्रेस सेवा का नाम दिया गया है। पहली बस सुबह साढ़े छह बजे जाती है। दूसरी बस के आगरा-लखनऊ रूट पर निकलने का समय शाम छह बजे निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि एक्सप्रेस बस सेवा का किराया कम होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed