फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajasthan Chief Minister reached Poonchari at Govardhan here offered prayers Shrinathji

Govardhan: राजस्थान के मुख्यमंत्री पहुंचे पूंछरी, श्रीनाथजी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Mon, 05 Feb 2024 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 04:47 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री गोवर्धन के पूंछरी पहुंचे। यहां पर श्रीनाथजी के दर्शन किए। पूजा-अर्चना करके प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बयाना के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister reached Poonchari at Govardhan here offered prayers Shrinathji
Govardhan: राजस्थान के मुख्यमंत्री पहुंचे पूंछरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ लेने के बाद सोमवार को दूसरी बार गिरिराजजी की शरण में पहुंचे। खराब मौसम के कारण राजस्थान की सीमा में बनाए गए हेलिपैड के स्थान पर उनका हेलिकॉप्टर यूपी सीमा क्षेत्र में बने हेलिपोर्ट पर उतरा।

विज्ञापन


सीएम अपने निर्धारित समय सुबह 10.45 बजे के बजाय दोपहर 01.30 बजे पहुंचे। पैंठा हेलिपोर्ट पर राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोवर्धन क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि राजा ठाकुर, टीटू चौधरी, सौंख नगर पंचायत के चेयरमैन योगेश लंबरदार, विधायक पीआरओ विक्रम सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वे कार से करीब पांच किलोमीटर दूर गिरिराज जी के परिक्रमा मार्ग में पहुंचे। सबसे पहले पूंछरी के लौठा मंदिर में प्रभु के दर्शन-पूजन किए। पत्नी व पुत्र सहित पूंछरी के अंतिम भाग में गिरिराजजी का विशेष अभिषेक व पूजा की। श्रीनाथ जी के मंदिर में भी पूजन किया। यहां उनका चन्दू मुखिया, कन्हैया मुखिया, दाऊजी मुखिया, गणेश पहलवान, राम पंडित, महेश मुखिया, विष्णु सैनी आदि ने स्वागत किया। दोपहर बाद 2 बजकर 50 मिनट पर बयाना स्थित झील का बाड़ा के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


... तो काम आया हेलिपोर्ट
पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से करोड़ों रुपये की लागत से गोवर्धन क्षेत्र के पैंठा में बनाए गए स्थाई हेलिपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का हेलिकाॅप्टर उतारा गया। बेमौसम बरसात होने से पूंछरी में सीएम के लिए बनाए गए हेलिपैड पर पानी भर गया था। इसके कारण राजस्थान के अफसरों ने यूपी के अफसरों से संपर्क साधा। एसपी देहात त्रिगुण विसेन, एसडीएम गोवर्धन मयंक गोस्वामी, सीओ आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए हेलिपोर्ट पर हेलिकॉप्टर उतारा गया।

परिक्रमा मार्ग का विकास कराने की मांग
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से राजस्थान सीमा के क्षेत्र के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विकास कराने की लोगों ने मांग की है। गांव पूंछरी निवासी गोरक्षक करन सिंह फौजदार ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा का करीब डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्रफल राजस्थान में आता है। यहां से लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं। यूपी क्षेत्र में काफी विकास हुआ है लेकिन गोवर्धन परिक्रमा राजस्थान सीमा में कम विकास हुआ है। अब मुख्यमंत्री से विकास की उम्मीद जागी है। राष्ट्रीय गोरक्षक सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पहलवान, भगवान दास, भीम सिंह, रामवीर सिंह, भूरा सरपंच, गजाधर शर्मा, धांसू उर्फ जितेंद्र सिंह, रामबाबू, मोती सिंह, खुशीराम, पप्पी सरपंच आदि ने सीएम से विकास कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed