फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajasthan Anti Corruption team reached Govardhan to investigate allegations of corruption on the inspector

दरोगा पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को गोवर्धन पहुंची राजस्थान एंटी करप्शन टीम

Wed, 18 Aug 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Anti Corruption team reached Govardhan to investigate allegations of corruption on the inspector
गोवर्धन। दरोगा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को राजस्थान एंटी करप्शन टीम गोवर्धन थाने पहुंची। आरोपी दरोगा तो नहीं मिला, लेकिन टीम ने उस समय के कार्यवाहक थाना प्रभारी रवींद्र बाबू से पूछताछ की है।
विज्ञापन

आरोप है कि गोवर्धन थाने में तैनात दरोगा सोनू सिंह भाटी सहयोगी छैलबिहारी निवासी देवसेरस के साथ 12 मई को निजी कार में सवार होकर किसी मामले में डीग रिश्वत लेने गए थे। वहां पहले से ही राजस्थान एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछा रखा था। दरोगा सोनू भाटी डीग से 1.40 लाख रुपये लेकर गोवर्धन की ओर निकला तो राजस्थान की एंटी करप्शन टीम उसके पीछे लग गई। तेजगति से गाड़ी दौड़ाते समय दरोगा सोनू भाटी गोवर्धन मार्ग पर डीग के निकट सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरे।
विज्ञापन

आनन-फानन ें दरोगा व उसके सहयोगी छैलबिहारी निवासी देवसेरस को उपचार के लिए मथुरा भेजा गया था। टीम पीछा करती हुई अस्पताल में जा पहुंची। जहां आरोपियों के पास से 1.40 लाख रुपये बरामद हुए थे। एंटी करप्शन के डिप्टी एसपी परमेश्वर लाल यादव ने बताया कि गोवर्धन थाने में तैनात दरोगा व उसके सहयोगी को रिश्वत के मामले में ट्रेप किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 1.40 लाख नकदी बरामद की गई थी। आरोपियों की जांच के सिलसिले में गोवर्धन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed