फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railways stopped operation of city and roadways buses from Malgodam Road.

Mathura News: रेलवे ने मालगोदाम रोड से बंद कराया सिटी और रोडवेज बसों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Railways stopped operation of city and roadways buses from Malgodam Road.
मथुरा। स्टेशन निदेशक मथुरा जंक्शन की आपत्ति के बाद मालगोदाम रोड से निगम की सिटी और रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया है। वहां से चलने वाली बसों को अब नए बस अड्डे से संचालित किया जा रहा है। अब मालगोदाम रोड पर डग्गामार वाहनों ने डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन


वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन मार्ग पर जाने वाली निगम की सिटी बसों का संचालन रेलवे मालगोदाम रोड से किया जा रहा था। काफी समय से रोडवेज और सिटी बसों ने अनाधिकृत तरीके से रेलवे की जमीन पर डेरा डाल रखा था। इससे रेलवे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती थी। माल के लदान और उतरान में भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

इस पर मथुरा जंक्शन के स्टेशन निदेशक ने पत्र लिखकर आपत्ति जताई। बसें न हटाने की दशा में बसों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने मालगोदाम से चल रही सभी बसों को नए बस अड्डे बुला लिया है। अब इन बसों को संचालन नए बस अड्डे से किया जा रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि स्टेशन निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद मालगोदाम से बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगोदाम में डग्गामार बसों ने बनाया ठिकाना
रोडवेज और सिटी बसें हटने के बाद अब मालगोदाम में डग्गामार बसों ने ठिकाना बना लिया है। मालगोदाम से भरतपुर रूट पर डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है। डग्गामार बसों के संचालन से रोडवेज के अधिकारी परेशान हैं। उनका कहना है कि पुलिस की शह पर अवैध तरीके से मालगोदाम में डग्गामार बसों का स्टैंड बना दिया गया है। वहां से धड़ल्ले से डग्गामार बसें चलाई जा रही हैं।

मालगोदाम से बस हटने से बढ़ी निगम की मुश्किल
नए बस अड्डे के सामने कट बंद होने की वजह से निगम के अधिकारी सिटी बसों का संचालन मालगोदाम से करवा रहे थे। मालगोदाम से बस सीधे रूट पर निकल जाती थी। अब नए बस अड्डे से निकलने के बाद बस को टैंक चौराहे से यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ता है। इससे समय तो अधिक लगता ही है। ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है।
-
स्टेशन निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद नए बस अड्डे से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। सभी बसें अब भूतेश्वर नए बस अड्डे से चलाई जा रही हैं।

-मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed