फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railway work at the new bus stand underpass to begin today

Mathura News: नए बस स्टैंड अंडरपास पर आज से शुरू होगा रेलवे का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Railway work at the new bus stand underpass to begin today
मथुरा। नए बस स्टैंड पर रेलवे द्वारा डाली जा रही नई लाइन के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके कारण आज से 14 दिन तक राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ेगी। पहले सप्ताह में एक साइड का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा, दूसरे सप्ताह में दूसरी साइड का यातायात रोका जाएगा। बीते दिनों डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में इसकी योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर बीते बृहस्पतिवार को रेलवे, नगर निगम, यातायात, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक के बाद यातायात विभाग को डायवर्जन प्लान बनाने के साथ आवागमन व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर निगम जलभराव आदि कार्य में सहयोग करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा डाली जा रही नई लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। इसके लिए नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर तीसरी लाइन बिछाने के लिए पुल निर्माण का कार्य होना है। यह कार्य बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके कारण सड़क पर एक-एक लाइन एक-एक सप्ताह के लिए बाधित रहेगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी ने बताया कि नए बस स्टैंड की ओर आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। कार्य के दौरान भारी वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा है। रोडवेज की बसों का आवागमन भी पुल के नीचे से नहीं होगा। इसके अलावा, अन्य छोटे वाहनों के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed