{"_id":"5d6d2e718ebc3e01495081a9","slug":"railway-station-mathura-news-agr4037577173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बल्लभगढ़ की जगह फरीदाबाद टाउन पर रुकेंगी मथुरा से जाने वाली 13 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बल्लभगढ़ की जगह फरीदाबाद टाउन पर रुकेंगी मथुरा से जाने वाली 13 ट्रेनें
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा से दिल्ली जाने वाली 13 ट्रेनें आठ सितंबर तक अब बल्लभगढ़ नहीं रुकेंगी। यह ट्रेन अब बल्लभगढ़ के बजाए फरीदाबाद टाउन रेलवे स्टेशन पर रोकी जाएंगी। रेल प्रशासन ने काम के चलते बल्लभगढ़ की जगह फरीदाबाद टाउन रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
बल्लभगढ़ पलवल से लेकर तुगलकाबाद तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने को लेकर रेल प्रशासन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में मथुरा से दिल्ली जाने वाली 13 ट्रेनों को बल्लभगढ़ में ठहराव नहीं दिया जाएगा। पठानकोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, मेवाड एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, कोटा निजामुददीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, मथुरा गाजियाबाद ईएमयू, कोसीकलां निजामुद्दीन ईएमयू को बल्लभगढ़ के बजाए फरीदाबाद टाउन स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि आठ सितंबर तक ट्रेनों को इसी परिचालन शेड्यूल से चलाया जाएगा।
पांच ट्रेनें रहीं रद्द
बल्लभगढ़ पलवल तुगलकाबाद सेक्सन में चौथी रेल लाइन बिछाने को लेकर सोमवार को अप रूट की मंगला एक्सप्रेस, दिल्ली आगरा पैसेंजर तथा त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस रद्द रही, वहीं डाउन रूट की आगरा दिल्ली पैसेंजर व आगरा निजामुद्दीन ईएमयू रद्द रही। इसके चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले 40 यात्रियों ने रिजर्वेशन टिकट रद्द कराई।