फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   railroad breaking trailer reached railway track

रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रेलर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा

Mon, 08 Feb 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
railroad breaking trailer reached railway track
रेलवे ट्रैक से हटाया गया क्षतिग्रस्त ट्रेलर। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। मथुरा-कासगंज मार्ग पर सोमवार की तड़के अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग तोड़ता हुआ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इससे एक घंटे से अधिक समय तक रेलमार्ग बाधित रहा, बाद में क्रेन से ट्रेलर को हटाकर मार्ग सुचारु किया गया। इसके चलते चार मालगाड़ियां राया व मथुरा स्टेशन पर रोक दी गईं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तीन बजे मथुरा से हाथरस की तरफ गिट्टी लेकर जा रहा ट्रेलर राया-मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के निकट अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ रेलवे लाइन पर पहुंच गया। घटना की जानकारी गेटमैन ने राया रेलवे स्टेशन पर दी। जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन प्रभारी श्रीमोहन, प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। लाइन पर चढ़े ट्रेलर को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। मथुरा-कासंगज रेलमार्ग बाधित होने के कारण राया रेलवे स्टेशन और मथुरा जंक्शन पर आने वाली चार मालगाड़ियों को वहीं रोक दिया गया। क्रेन से रेलवे लाइन पर पहुंचे ट्रेलर को हटाकर मार्ग सुचारु कराया। ट्रेलर चालक मुसीफ पुत्र जिम्मा निवासी भरतपुर ने बताया कि उसके आगे एक ट्रक चल रहा था। उसने ब्रेकर जान कर एकदम ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर लाइन पर चढ़ गया। ट्रेलर भरतपुर से गिट्टी लेकर सिकंदराराऊ जा रहा था। रेलवे पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
मथुरा-कासगंज रेलमार्ग पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो सकता था। मात्र 10 मिनट पहले ही जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस यहां से गुजरी थी। उसके बाद ही ट्रेलर रेलवे लाइन पर चढ़ गया। अगर ट्रेलर ट्रेन से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ज्ञात रहे गांव गौसना के निकट भी इसी तरह से हादसा हुआ था। ट्रक दो बाइक सवारों को रौंदता हुआ ट्रेन के इंजन से टकरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed