{"_id":"df9d8a188755537c051582ad5db68dff","slug":"railbus-facility-in-mathura-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी-शिक्षक भी रेलबस के लिए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी-शिक्षक भी रेलबस के लिए लामबंद
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलबस सेवा बंद होने से नगर में रेलवे विभाग के प्रति आम जनमानस का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को व्यापारियों के साथ अब शिक्षक भी रेलबस दोबारा शुरू कराने की मांग करने वालों में शामिल हो गए।
शिक्षाविद् शंभूचरण पाठक ने कहा कि रेल सेवा वृंदावन की पहचान रही है। इसके माध्यम से संत, छात्र, श्रद्धालु आते-जाते थे लेकिन अब डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर है। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा परिवार के संयोजक हरिओम शर्मा ने कहा कि मथुरा जंक्शन पर आने वाले तीर्थयात्री रेलबस से ही सीधे वृंदावन आते थे लेकिन रेलबस सेवा बंद होने से तीर्थयात्री परेशान हैं।
व्यापारी राधाबल्लभ चौधरी ने बताया कि मथुरा से वृंदावन के बीच सुरक्षित यात्रा के साथ रेलबस यात्रियों को जाम से मुक्ति दिलाती थी। उन्होंने कहा कि रेलबस शुुरू होने से रेलवे को लाखों की राजस्व प्राप्ति के साथ हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
व्यापारी अखिल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान महंगाई के युग में सस्ती रेलबस सेवा यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होती थी। रेलबस से व्यापारियों का सामान भी मथुरा जंक्शन से सरलता से आ जाता था लेकिन रेलबस बंद होने से व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है। सभी ने एक स्वर में रेलबस सेवा को दोबारा शुरू कराने की मांग रेलवे से की है।