{"_id":"6817bba147fa6b3868033b8d","slug":"rahimpur-housing-scheme-will-be-launched-in-september-mathura-news-c-369-1-mt11009-129063-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की नई आवासीय योजना: एमवीडीए ने की सितंबर में लॉन्चिंग की तैयारी, सस्ते आवास का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की नई आवासीय योजना: एमवीडीए ने की सितंबर में लॉन्चिंग की तैयारी, सस्ते आवास का सपना होगा साकार
Mon, 05 May 2025 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 09:40 AM IST
सार
मथुरा में सस्ते घर का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। सितंबर में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण रहीमपुर आवासीय योजना के लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
आवास योजनाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मथुरा के फरह के रहीमपुर गांव में विकसित हो रही रहीमपुर आवासीय योजना सितंबर में लॉन्च होगी। एमवीडीए के अधिकारियों ने करीब सौ एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। 50 एकड़ भूमि और अधिग्रहण के बाद योजना को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विकसित हो रहे टाउनशिप में ब्रज पौराणिक थीम पर आधारित पौधरोपण किया जाएगा। इससे श्रद्धालु व पर्यटक टाउनशिप में प्रवास के लिए आकर्षित हो सकेंगे। इसके अलावा रेसीडेंसीयल, कॅमर्शियल, अस्पताल, वेयर हाउस, थीमपार्क, रिसोर्ट, वेलनेस रिसोर्ट, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, फूड प्लाजा, फैक्ट्री आउटलेट, शैक्षणिक क्षेत्र एसटीपी प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही दो मुख्य 30 मीटर के मार्गों को आपस में कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि फरह के रहीमपुर में आवासीय योजना में 664.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 232 एकड़ के सापेक्ष करीब सौ एकड़ भूमि अधिग्रहण कर ली गई है। 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के बाद योजना को लॉन्च किया जाएगा।
आयुर्वेदिक अस्पताल भी बनेगा
टाउनशिप में 5 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं जांच के साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयुर्वेदिक अस्पताल भी बनेगा
टाउनशिप में 5 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं जांच के साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।