फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Quarrel in Shera, NCR registered

शेरा में झगड़ा, एनसीआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Quarrel in Shera, NCR registered
सौंख। मगोर्रा के गांव शेरा बंब पार्टियों के भजन कीर्तन में नाच कर रही महिलाओं के बीच में गांव के कुछ युवक नाचने लगे। ग्रामीणों ने मना किया तो मारपीट करते हुए युवक ने मारपीट कर दी और हवाई फायर भी कर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव शेरा में शुक्रवार की देर रात भजन-कीर्तन चल रहा था। महिलाएं नाच रही थीं तभी गांव के कुछ युवक आकर बीच में नाचने लगे। ग्रामीणों ने महिलाओं के बीच नाचने से मना किया तो नरेंद्र सिंह से मारपीट कर दी इससे वह घायल हो गया। नरेंद्र सिंह ने थाना मगोर्रा पहुंचकर आरोप लगाया कि उनसे मारपीट की गई और हवाई फायर करके धमकाया गया है। मुख्य गेट और बरामदे के मध्य गोली का निशाना भी दिखाया है।
विज्ञापन

हालांकि मगोर्रा पुलिस ने मेडिकल कराकर एनसीआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष विशंभर सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, विशंभर का कहना है कि उन पर भी हमला किया गया है। उनकी पत्नी और बच्चे घायल हैं। पुलिस ने उनका मेडिकल नहीं कराया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed