फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Quarantine, policeman, arested, mathura

वृंदावन कोतवाल समेत 13 पुलिसकर्मी कराए गए क्वारंटीन, पकड़े गए दो आरोपी पाए गए संक्रमित

Sat, 13 Jun 2020 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Quarantine, policeman, arested, mathura
वृंदावन। मोबाइल चोर और मारपीट के दो आरोपियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर वृंदावन कोतवाल समेत 13 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं। यह 13 पुलिसकर्मी वृंदावन में ही एक आश्रम और होटल में क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली और जैंत चौकी पुलिस ने दो दिन पूर्व अलग-अलग वारदातों में दो आरोपियों को पकड़ा था। इनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो दोनों पॉजीटिव पाए गए। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। शुक्रवार की रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी पुलिसकर्मियों को वृंदावन के एक आश्रम और एक होटल में क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

वहीं रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 पुलिसकर्मियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि जैंत चौकी के प्रभारी, एक दरोगा, तीन सिपाही के अलावा वृंदावन कोतवाल, एक दरोगा, दो मुंशी और चार सिपाही क्वारंटीन कराए गए हैं। सीओ सदर ने सभी पुलिसकर्मियों से एहतियात बरतते हुए कार्य करने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed