फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Quarantine

कृष्णाकुटीर सहित 11 कॉलेज प्रशासन ने किए अधिग्रहीत

Mon, 30 Mar 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
सूना पड़ा बलदेव मार्ग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कृष्णाकुटीर सहित 11 कॉलेजों के भवनों को अधिग्रहीत कर लिया है। सुनरख स्थित कृष्णाकुटीर को क्वारंटीन के लिए तैयार किया जा रहा है, जबकि कॉलेज भवनों को आश्रयगृह का रूप दिया जाएगा। मंगलवार को बाजार की पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत साप्ताहिक बंदी रहेगी। थोक की दुकानें सुबह चार बजे से सुबह सात बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के बावजूद संक्रमित लोगों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि मथुरा जनपद में अभी तक कोई मरीज सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सरकार के दिशानिर्देशों पर संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को उपचार देने की योजना के तहत अपनाई जाने वाली क्वारंटीन की प्रक्रिया के लिए कृष्णाकुटीर का चयन किया है। वृंदावन के सुनरख स्थित कृष्णाकुटीर का अधिग्रहण कर लिया गया है। अब यहां 800 बेड की व्यवस्था होगी, जिससे यहां लोगों को क्वारंटीन किया जा सके। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों के दौरान 50 हजार से अधिक मजदूर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रास्ते मथुरा से गुजरे हैं। इसमें 29 हजार की रवानगी तो बीते दिवस रविवार को हुई। ये सभी लोग मथुरा में न रुकते हुए अपने-अपने घरों के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

फिर भी लॉकलाउन के दौरान मथुरा में फसे लोगों को आश्रय देने के लिए प्रशासन ने 10 कालेजों का भी अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहीत किए गए कॉलेज भवनों को आश्रयगृह का रूप दिया जाएगा। यहां रुकने वालों को भोजन की जिम्मेदारी अश्रयपात्र को दी गई है। एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि आपात स्थितियों से निपटने की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कृष्णाकुटीर और 10 कॉलेजों के भवन अधिग्रहीत कर लिए हैं। मंगलवार को बाजार की पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत साप्ताहिक बंदी रहेगी। थोक की दुकानें सुबह चार बजे से सात बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed