{"_id":"5f0daa388ebc3e639f71dc3f","slug":"pwd-clarc-work-with-out-charge-mathura-news-agr4503653149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चार्ज स्थानांतरित हुए दो साल से कैशियर का देख रहा है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चार्ज स्थानांतरित हुए दो साल से कैशियर का देख रहा है काम
विज्ञापन
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय काफी समय से सुर्खियों में है। ताजा मामला कैशियर का काम देख रहे बाबू का है जो पूर्व कैशियर से बिना चार्ज लिए ही दो साल से कार्य कर रहा है। इसकी शिकायत पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह ने मुख्यमंत्री से की है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मथुरा का लानिवि प्रांतीय खंड कार्यालय की इन दिनों कई शिकायतें ठेकेदारों और नेताओं ने शासन से की है। ताजा मामला मौजूदा कैशियर का पद संभाल रहे बाबू से जुड़ा है। बताया गया कि पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह ने मुख्यमंत्री को मौजूदा कैशियर की दबंगई को लेकर शिकायत की है।
एमएलसी ने पत्र में कहा कि कैशियर का काम देख रहे कर्मचारी का रवैया हिटलरशाही है और वह अधिकारियों से साठगांठ कर कैशियर का चार्ज लिए बिना दो वर्ष से कार्य कर रहा है। वह पिछले 15 सालों से विभाग में तैनात है। ऊपर के अधिकारियों और बाबुओं की साठगांठ से अपना स्थानांतरण रुकवा लेता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, बसपा और सपा सरकार में कई बार इसकी शिकायत की गई। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह कर्मचारी ठेकेदारों के कार्यों के भुगतान से पूर्व एडवांस में धनराशि लेता है। कई बार विभाग में भी समकक्षों से कहासुनी और मारपीट तक हो चुकी है। इस बारे में चीफ इंजीनियर एसपी सिंघल ने बताया कि जल्द ही कैशियर मामले का समाधान करा दिया जाएगा।