{"_id":"5ec54c568ebc3e90602abbdb","slug":"purchege-center-mandi-samiti-mathura-mathura-news-agr442683227","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर वारदाना नहीं, कैसे तुले किसानों का गेहूं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर वारदाना नहीं, कैसे तुले किसानों का गेहूं?
विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति चौमुंहा पर पड़ी किसानों के गेहूं की ढेरियां।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा/छाता। चौमुंहा एवं छाता में खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों पर आठ एवं नौ मई से बारदाना न होने से 11 दिन से गेहूं की तोल नहीं हो रही है। गेहूं न तुलने से किसान परेशान हैं। बहुत से किसानों के नंबर लगे पड़े हैं, जब भी केंद्र पर जाओ, बस बारदाना न होने की कहकर उन्हें टरकाया जा रहा है।
चौमुंहा के गेहूं क्रय केंद्र प्रताप सिंह, नारायण सिंह, नारायण सिंह जुझार, माधो सिंह, छिद्दी सिंह के गेहूं की ढेरियां नौ मई से खुले आकाश के नीचे पड़ी हैं। बारदाने की व्यवस्था न होने से किसान प्रशासन को कोस रहे हैं।
किसानों ने अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे, उनका नंबर आ गया, मगर बारदाने के बहाने के चलते गेहूं नहीं तोला जा रहा है। क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी बारदाना नहीं आया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्रों पर शीघ्र बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। यही स्थिति छाता के गेहूं क्रय केंद्रों की बनी हुई है।