{"_id":"612e75d28ebc3e5acc328c87","slug":"pulia-dhansi-delhi-mathura-railway-track-disrupted-mathura-news-agr505856179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया धंसी, दिल्ली-मथुरा रेलवे ट्रैक बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया धंसी, दिल्ली-मथुरा रेलवे ट्रैक बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाद रेलवे स्टेशन के निकट की पुलिया धंस गई। इससे यहां से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेन हादसे से बच गईं। महाकौशल इस हादसे से चंद मिनटों की दूरी पर रुकवाई गई। रेलवे अधिकारियों ने पुलिया धंसने की जानकारी लगते ही आगरा-मथुरा ट्रैक से गुजरने वालीं करीब दो दर्जन ट्रेनों को रुकवा दिया। इंजीनियरों की टीम ने करीब सवा नौ बजे ट्रैक को पूर्ण रूप से चालू करवाया। इससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
बाद रेलवे स्टेशन के आउटर के पास किलो मीटर संख्या 1387, 33, 29 के पास अप रूट पर रेलवे ट्रैक के नीचे बनी गंदे नाले की पुलिया धंस गई। इसकी जानकारी लगते ही 4:25 बजे गैंगमैन ने जानकारी अधिकारियों को दी। इस दौरान महाकौशल एक्सप्रेस पुलिया से चंद मिनटों की दूरी पर थी। आनन फानन में ट्रेन को बाद स्टेशन के आउटर पर रोका गया।
रेलवे ट्रैक के नीचे की पुलिया धंसने का पता लगते ही रेल पथ संचालन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। इसके बाद जो ट्रेन जहां थी, वहीं खड़ी करा दी गई। दिल्ली मथुरा रूट पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बाद स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के नीचे से जा रहे गंदे नाले की पुलिया धंस जाने से करीब पांच घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। करीब दो घंटे के बाद डाउन रूट पर 20 किलो मीटर की गति का कॉशन लगा कर रेल यातायात शुरू करा दिया गया।