फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Public Outrage Erupts Over Traffic Congestion

Mathura News: जाम की समस्या पर फूटा लोगों का आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Public Outrage Erupts Over Traffic Congestion
वृंदावन। जाम की समस्या को लेकर नगरवासियों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बुधवार को ब्राह्मण महासभा के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की उदासीन कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि शीघ्र ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि वर्तमान में जाम की समस्या वृंदावन की पहचान बनती जा रही है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों सहित देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भुगतना पड़ रहा है। सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के संरक्षक पंडित सत्यभान शर्मा ने कहा कि जाम के कारण नगर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के महामंत्री विवेक गौतम ने कहा कि जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी, राजेंद्र कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, अजय बिहारी शर्मा, दीनदयाल शर्मा, दिनेश गौतम, गोविंद शर्मा, पिंटू पुजारी, सत्य प्रकाश, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed