फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest over inaction of district administration

पीड़ित परिवार को मदद न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश

Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest over inaction of district administration
पीड़ित परिवार को मदद न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
किशोरपुरा स्थित नगर पालिका के सीवेज पंपिंग स्टेशन के कुएं में मोटर बदलते समय गैस रिसाव के चलते रविवार को दोपहर में कर्मचारी अशोक की मौत बाद दूसरे दिन भी अन्य कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया। जिला और पालिका प्रशासन की ओर से मामले में उचित निर्णय न लिए जाने से पंपिंग स्टेशन पर कार्यरत ठेकाकर्मी आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को पालिका कर्मियों ने मुखर्जी पार्क में बैठक कर नगर के सभी पंपिंग स्टेशन बंद कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। लोकेश सिंह ने कहा कि अशोक की मौत के बाद प्रदर्शन के दौरान जिला और पालिका प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। दो दिन बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


मदद के लिए परिवारीजन भटक रहे हैं। मुकेश ठाकुर और राजकिशोर ने कहा कि अशोक की मौत पर अधिकारी गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए। अन्यथा कर्मचारी वर्ग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर योगेश, रामदास, संजय, वीरू, श्रीपाल, भगवान सिंह, राजीव आदि उपस्थित थे। इस बारे में नगर पालिका के जलकल विभाग के जेई दुष्यंत कुमार ने कहा कि पंपिंग स्टेशन के ठेका कर्मचारियों से वार्ता चल रही है। वहीं पालिका प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed